फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: रेखा नहीं हैं अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, इस बंगाली बाला पर दिल हार बैठे थे बिग बी

Tue, 27 Sep 2022 05:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, रेखा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में आए दिन सेलेब्स के रिश्तों की अफवाहें उड़ती रहती हैं। रोज किसी न किसी स्टार के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें मीडिया में आती ही रहती हैं। लेकिन सिनेमा जगत में आज भी सबसे प्रचलित प्रेम कहानियों में अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी शुमार है। ऑनस्क्रीन सुपरहिट रही इस जोड़ी का रोमांस कब ऑफस्क्रीन भी परवान चढ़ गया पता ही नहीं लगा। लेकिन रेखा और अमिताभ का प्यार मुकम्मल न हो सका क्योंकि उनके घरवाले चाहते थे कि अभिनेता की शादी जया से हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का पहला प्यार रेखा नहीं बल्कि ब्रिटेन कंपनी आईसीआई में काम करने वाली एक लड़की थी। तो चलिए जानते हैं कैसी है इन दोनों की लव स्टोरी..  

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन
यह लड़की थी अमिताभ का पहला प्यार
यह उन दिनों की बात है, जब अमिताभ सिनेमा जगत से कोसों दूर एक आम लड़के की तरह जॉब करके अपना जीवन बिता रहे थे। उस समय अभिनेता उनके साथ काम करने वाली एक लड़की पर अपना दिल हार बैठे थे। जी हां, अमिताभ को अपने साथ जॉब करने वाली एक लड़की से पहला प्यार हुआ था। दरअसल, जब अमिताभ बच्चन कोलकाता में नौकरी करते थे उस दौरान उनके साथ ही एक लड़की भी काम किया करती थी। 1500 रुपये प्रतिमाह की नौकरी करने वाले अमिताभ, चंदा को दिल दे बैठे थे।  
Saif Ali Khan: बेटे का नाम राम नहीं..., सैफ-करीना का पुराना वीडियो वायरल होते ही ट्रेंड हुआ बायकॉट विक्रम वेधा
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
साथ काम करते-करते अमिताभ चंदा को दिल दे बैठे थे। अभिनेता उस जमाने में चंदा के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि वह उनसे शादी भी करना चाहते थे। अमिताभ और चंदा की पहली मुलाकात थिएटर में एक प्ले देखने के दौरान हुई थी। दोनों का रिश्ता पूरे तीन साल तक चला, लेकिन अमिताभ का पहला प्यार भी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था। दरअसल, चंदा और अमिताभ की शादी नहीं हो पाई थी। जब दोनों की शादी की बात नहीं बनी तो बिग बी नौकरी और कोलकाता, दोनों छोड़कर मुंबई आ गए थे। इस बात का खुलासा अमिताभ के साथ उन तीन वर्षों में काम कर चुके उनके दोस्त दिनेश कुमार ने किया था। दिनेश ने आगे यह भी कहा था कि 'चंदा से शादी नहीं हुई तभी अमिताभ बच्चन ने कोलकाता को अलविदा कह दिया और अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी, जिसके बाद बिग बी की 26 दिन की सैलरी भी काटी गई थी।'
Shweta Sharma: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को टक्कर देती हैं श्वेता शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
कहां है अमिताभ का पहला प्यार
आपको बता दें अमिताभ के साथ इश्क फरमाने वाली वह लड़की बंगाली सिनेमा में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी है। कई फिल्मों में काम करने वाली चंदा ने इंडस्ट्री में काफी नाम भी कमाया था। बिग बी से प्यार मुकम्मल न होने के बाद चंदा ने बंगाली फिल्मों के फेमस एक्टर से शादी रचा ली थी।  
Ranbir-Alia: तैयार हो रहा है कपूर खानदान के चिराग का कमरा, परवरिश के लिए किताबें पढ़ रहा कपल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें