बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन दिनों उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर्स बताते हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और खतरे की कोई बात नहीं है। अमिताभ उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी वो लगातार अपने फैंस के संपर्क में हैं और हाल में उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक ट्वीट किया। वैसे तो अमिताभ का हर पोस्ट चर्चा में आ जाता है लेकिन ये पोस्ट इस बार एक और वजह से भी चर्चा में है।