अमिताभ ने आगे कहा कि 'मैं कई कैंपेन जैसे स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ अभियान से जुड़ा हूं। मेरी राय है कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपने शरीर के विभिन्न टेस्ट करवाते रहना चाहिए ताकि समय पर बीमारी का इलाज हो सके। हर व्यक्ति के जीवन में संघर्ष होता है, मगर उसे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।'