फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल बड़ा या अमिताभ? मिलेगा इस सवाल का जवाब, साथ ही सलमान की पॉपुलैरिटी मीटर की भी उल्टी गिनती शुरू

Thu, 20 Aug 2020 12:00 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
IPL, KBC - फोटो : ट्विटर
हर साल की तरह इस बार भी टीवी के दो सबसे ज्यादा लोकप्रिय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'बिग बॉस' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के कारण लग रहा था कि शायद ये दोनों शो इस साल टीवी पर प्रसारित नहीं हो पाएंगे। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक ये दोनों शो अपने ताजा सीजनों को लेकर एक साथ भी आएंगे और प्राइमटाइम को भी घेरेंगे। हालांकि, इन दोनों शो के सामने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल एक बड़ा रोड़ा बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सलमान खान 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। उन्होंने अपने इस रियलिटी शो का प्रमोशन भी सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया है। शो का वक्त हमेशा की तरह नौ बजे ही रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो इस शो की शुरुआत सितंबर के अंतिम सप्ताह से टीवी पर हो जाएगी। शो के प्रमोशन से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर जारी किए गए हैं लेकिन निर्माताओं की तरफ से अभी इसको शुरू करने की किसी भी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरी तरफ अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर वापस लौट आए हैं। आने के कुछ ही समय बाद उन्होंने काम को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर कर दी है। उनकी आधी चिंता तो बॉम्बे हाई कोर्ट ने 65 साल से ऊपर के कलाकारों और कर्मचारियों को काम की अनुमति देकर दूर कर दी है। और, बाकी की समस्या अब उनका चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन दूर कर देगा। खबरों के मुताबिक केबीसी के 12वें सीजन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। जल्द ही इसका भी प्रमोशन शुरू होने वाला है। निर्माताओं की योजना इस शो को भी सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू करने की है।

4 of 5
ड्रीम 11 आईपीएल - फोटो : Amar Ujala
अब इन दोनों शोज के लिए जो सबसे बड़ी परेशानी है, वह है आईपीएल। हर साल आईपीएल अप्रैल और मई के महीने में ही गुजर जाया करता था। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुई विश्वव्यापी बंदी की वजह से पूरी साल का कैलेंडर की गड़बड़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी, अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
अब जब सबकुछ धीरे-धीरे खुल रहा है तो क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने आईपीएल का शेड्यूल भी 19 सितंबर से 10 नवंबर का बना दिया है। बेशक सलमान और अमिताभ के फैन देश में करोड़ों हैं लेकिन आईपीएल का जादू भी सबके सिर चढ़ कर बोलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें