फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh-Jaya Love Story: स्ट्रगलर अमिताभ बच्चन के प्यार में दीवानी हो गई थीं सुपरस्टार जया, ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Fri, 03 Jun 2022 12:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh-Jaya Love Story: जब 'अभिनेता' बनने के लिए एड़ियां घिस रहे थे अमिताभ तब 'सुपहस्टार' थीं जया, फिर ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
करीब पांच दशक पहले बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन ने अपनी हमसफर जया भादुड़ी से शादी कर लाखों युवाओं के दिल तोड़ दिए थे। शादी के बाद अमिताभ और जया समय की ऐसी कसौटी पर खरे उतरे हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास, समझ, सम्मान और प्यार के नए मानदंड स्थापित करते हैं। अमिताभ और जया की प्रेम कहानी को उन सभी सामग्रियों से बुना गया है जो इसे उन रील कहानियों की तरह दिलचस्प बनाती है। अपनी सांसें थाम कर रखिए क्योंकि आज हम इस स्टोरी में  कई ऐसे प्रसंगों का जिक्र करने जा रहे हैं जिनके बारे में बाहरी दुनिया को बहुत कम जानकारी है। 
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पहली नजर में हो गया था प्यार
साल 1970 की शुरुआत थी। तब देश के इस सबसे चर्चित जोड़े की एक दूसरे पर नजर पड़ी। जया ने अमिताभ बच्चन को पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में तब पहली बार देखा जब वह मशहूर फिल्म निर्माता के. अब्बास और अन्य अभिनेताओं के एक समूह के साथ वहां पहुंचे थे। हालांकि, अमिताभ के व्यक्तित्व ने जया का ध्यान खींचा लेकिन हकीकत में कुछ हुआ नहीं। दरअसल तब अमिताभ बच्चन अभिनेता बनने के लिए संघर्ष कर ही रहे थे जबकि जया पहले से ही एक सुपरस्टार थीं। जया को पहली नजर में ही अमिताभ से प्यार हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के लिए सहेलियों से लड़ जाती थीं जया
जया के मुताबिक अमिताभ बच्चन को उनके पतने होने की वजह से कई तरह के ताने सुनने पड़ते थे। पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट में तो उन्होंने छड़ी कहकर चिढ़ाते थे। तब जया काफी नाराज हो जाया करती थीं। इसके चलते जया अपनी सहेलियों से भी लड़ जाती थीं। वहीं बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन की मानें तो उन्होंने जया बच्चन को पहली बार एक मैगजीन की कवर पर देखा था। उन्हें भी पहली नजर में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई थी।

4 of 6
अमिताभ-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'पहले शादी करो फिर जाना विदेश..'
अमिताभ और जया के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार था तो करीबियां भी बढ़ने लगीं। इसके बाद मुलाकातों को सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान फिल्म 'जंजीर' को जबरदस्त सफलता मिली। अमिताभ और जया इसका जश्न देश से बाहर लंदन में मनाना चाहते थे। इसके लिए खूब तैयारियां भी की जा रही थीं लेकिन अमिताभ के पिता ने तब साफ कर दिया कि अगर विदेश जाना है तो पहले शादी करो, फिर चले जाना। अमिताभ ने भी पिता के आज्ञा का पालन किया और 1973 में जया के साथ शादी रचाई। फिर दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता चला गया।
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी...'
शादी के बाद अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच लव अफेयर की खबरें रोजाना अखबार और मैगजीन में पढ़ने को मिलने लगी थीं। अमिताभ रेखा को खूब डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी पर्दे के साथ-साथ असल जिंदगी में हिट हो गई थी लेकिन जैसे ही दोनों की बीच अफेयर की खबर जया बच्चन के कान तक पहुंची तो मानों जया के होश उड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स में दावा...
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय बाद जया ने रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया तो रेखा हैरान हो गईं। रेखा किसी तरह को खुद को संभालते हुए अमिताभ के घर पहुंची। जया डिनर के बाद रेखा को बाहर छोड़ने के लिए आईं तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि जिससे रेखा के होश उड़ गए। इसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। जया ने रेखा से कहा, 'अब कुछ भी हो जाए मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। रिपोर्ट्स की मानें तो जया की यह बात सुनकर रेखा समझ चुकीं थीं कि अब उनके और अमिताभ के अलग होने का समय आ गया है और कहते हैं कि इस घटना के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें