फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट पर बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, मुंबई से जोधपुर पहुंची डॉक्टरों की टीम

Tue, 13 Mar 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बी जोधपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की  शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। बिग बी ने सुबह 3 बजे तक फिल्म की शूटिंग की थी। 
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन
मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। बिग बी ने सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वो शूटिंग के लिए निकल गए। वहीं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस वक्त बिग बी के साथ आमिर खान मौजूद हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने अपना चार्टर प्लेन भी मंगवाया है। अभी यह कंफर्म नहीं हुआ है कि उन्हें मुंबई लाया जाएगा या नहीं। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी। 



 
विज्ञापन

4 of 4
बिग बी को तिलक लगातीं जया बच्चन
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर होंगे। फिल्म में ऋषि अमिताभ के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें