फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई अमिताभ बच्चन के यहां काम करने वाले 26 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट, जानिए क्या होगा अब

Mon, 13 Jul 2020 03:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी हालत अभी स्थिर है। दोनों अभिनेता मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चन परिवार के चार सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके स्टाफ के सदस्यों का कोविड 19 टेस्ट हुआ जिसके नतीजे आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और अभिषेक के बाद रविवार को पता चला कि ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित हैं। चारों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चन परिवार के घर पर मौजूद पूरा स्टाफ कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार के संपर्क में कुल 54 लोग आए थे। रविवार को 28 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। बाकी 26 लोग हाई रिस्क पर थे। इन सभी 26 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आई जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन का घर - फोटो : पीटीआई
हालांकि एहतियात के तौर पर सभी 26 लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या भी होम क्वारंटीन में हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के चारों बंगले सील कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें दो बार सैनिटाइज भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन, अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, अभिषेक बच्चन के को-एक्टर अमित साध ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। राहत की बात है कि अमित का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले रिलीज हुई वेब सीरीज में अभिषेक और अमित साध एक साथ नजर आए थे।

शुभम मिश्रा मामले के बाद धमकी देने वालों पर भड़कीं हिना खान, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से की ये गुजारिश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें