फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस परेशान, अक्षय-सोनम सहित बॉलीवुड सितारों ने मांगी दुआ

Sun, 12 Jul 2020 10:12 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही हैं। शनिवार की शाम को अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल पहुंचे। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। बिग बी के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित हैं। अमिताभ के बारे में पता चलते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे।
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि 'मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल ने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी है। मेरे परिवार के लोगों और स्टाफ ने भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसके नतीजों का इंतजार है। पिछले 10 दिनों से मेरे नजदीकी संपर्क में जो भी रहे हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।' अमिताभ के इस ट्वीट पर सितारों सहित उनके प्रशंसकों ने जल्द ठीक होने की दुआ की।
विज्ञापन

3 of 8
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा- 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना सर।'

4 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार लिखते हैं, 'आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं सर, प्यार और प्रार्थना।'
विज्ञापन

5 of 8
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने ट्वीट कर लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाइए अमित अंकल। ढेर सारा प्यार और प्रार्थना।'
विज्ञापन

6 of 8
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती लिखते हैं, 'जल्दी ठीक हो जाइए सर, आपके ठीक होने के लिए प्रार्थना।'
विज्ञापन

7 of 8
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'आपके जल्द ठीक होने की कामना बच्चन साहब।'
विज्ञापन

8 of 8
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया कि 'जल्दी ठीक हो जाइए अमित जी। आपके जल्द होने की लिए दुआएं मांगती हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें