अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की यादों के साथ अपने 78वें जन्मदिवस के उत्सवों का आनंद मध्यरात्रि से पहले ही आरंभ कर देने वाले बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इतवार दोपहर अपने घर के बाहर चहलकदमी करते हुए कैमरों में कैद हुए। अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन का कोई उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया था और शनिवार की रात भी उन्होंने काम करते ही बिताई। लेकिन, अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का आना जाना इस बार भी सुबह से ही शुरू हो गया। उनके धुर प्रशंसक सुबह से ही जलसा के सामने गुलदस्ते लेकर पहुंचने लगे थे। एक प्रशंसक ने तो सड़क पर कुछ दूरी पर उनके नाम का बैनर भी टांग रखा था। अमिताभ बच्चन से मिलने हर साल दूर दूर से लोग आते हैं, इस बार इनकी संख्य़ा भले कम रही हो पर जो यहां पहुंचे उनको अमिताभ बच्चन ने अपनी झलक दिखाई जरूर।