फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनस्क्रीन महिला का किरदार निभा चुके हैं बॉलीवुड के ये छह सुपरस्टार्स, कुछ को तो पहचानना भी होगा मुश्किल

Mon, 06 Jul 2020 07:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, गोविंदा , रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे बहुत से अभिनेता हैं जो फिल्मों में अपने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। इन सितारों को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं, लेकिन बहुत बार यह अभिनेता फिल्मों में अपने अलग और नए किरदार की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर महिला या फिर लड़की का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में महिला का किरदार निभाया।  
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में अपने अलग- अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। उन्होंने साल 1981 में आई फिल्म लावारिस में एक गाने के लिए महिला का गेटअप लिया था। यह गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है...' था। यह बॉलीवुड के सुपरहिट गानों में से एक है। 
विज्ञापन

3 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में की हैं। उन्होंने फिल्म आंटी नंबर 1 में महिला और पुरुष दोनों का किरदार किया था। कॉमेडी से भरपूर फिल्म आंटी नंबर 1 में गोविंदा ने महिला बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म साल 1998 में आई थी।

4 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी फिल्म में लड़की बनकर दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। उन्होंने साल 1995 में आई फिल्म बाजी के एक हिस्से में लड़की का किरदार किया था। इस फिल्म में आमिर जूली बनकर दुश्मनों से लड़ते हैं, इसके लिए आमिर ने गाउन पहना और साथ ही लाउड मेकअप किया था। इसके अलावा आमिर कुछ विज्ञापनों में भी लड़की बन चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
जी हां, बॉलीवुड के दबंग खान भी फिल्म में लड़की बन चुके हैं। उन्होंने जान-ए-मन में थोड़ी देर के लिए महिला का गेटअप किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म जान-ए-मन साल 2006 में आई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन
फिल्म चाची 420 बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में एक रही है। इस फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में कमल हासन ने महिला और पुरुष दोनों का किरदार निभाया था। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। यह फिल्म साल 1997 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म अपना सपना मनी मनी में महिला का किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म साल 2006 में आई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा सेलीना जेटली, अनुपम खेर, जैकी श्राफ, सुनील शेट्टी और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: दीपिका कक्कड़ सहित ये पांच अभिनेत्रियां टीवी पर आने से पहले रह चुकीं एयर होस्टेस, बहू बनकर घर-घर हुईं मशहूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें