फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन को मिला ऐसा सरप्राइज, नहीं रोक पाए आंसू

Sat, 12 Oct 2019 04:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बिग बी के घर के बाहर उनके प्रशंसक पहुंचे और उनकी लंबी उम्र की कामना की। बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्रसारित हुए कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में एक ऐसा लम्हा आया जब बिग बी की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

2 of 6
KBC - फोटो : Sony Liv Video
कर्मवीर स्पेशल शो में बालिका दिवस के मौके पर दीपा मलिक और मानसी जोशी पहुंचीं। ये दोनों महिला खिलाड़ी पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। मानसी पैरालंपिक बैडमिंटन प्लेयर हैं जबकि दीपा जैवलिन थ्रो करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
शो में आते ही दीपा मलिक और मानसी जोशी ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। दीपा मलिक ने शो में बताया कि पैरालिसिस होने के बाद उनकी दोनों बेटियों ने उनका पूरा ध्यान रखा।

4 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर दीपा मलिक ने सरप्राइज के तौर पर उन्हें एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देखकर बिग बी इतना भावुक हो गए कि आंखों में आंसू आ गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
इसको देखने के बाद अमिताभ ने कहा कि अब उनके मां-बाबूजी तो नहीं हैं लेकिन जाने कहां से उनकी छवियां ढूंढ़ लाते हैं और भावुक कर देते हैं। इस मौके पर कौन बनेगा करोड़पति के सेट को खासतौर से सजाया गया और इस शो में मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान ने अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को समर्पित एक नया राग हरिवंश कल्याण भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कौन बनेगा करोड़पति ने अमिताभ बच्चन को नई सदी की नई पीढ़ी का भी चहेता सितारा बना दिया और जो उनके पुराने प्रशंसक रहे, उनके भीतर भी अपने इस प्रिय कलाकार को लेकर नई चेतना जागी। इसी शो के सेट्स पर खास अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के लिए इस हफ्ते खास सजावट की गई और उनके जन्मदिन को मनाने के लए मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान अपने दोनों बेटों अमान और अयान के साथ पहुंचे थे। 

अमिताभ के साथ किया था डेब्यू, धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा में आई थी कमल हासन की ये बेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें