फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों घट गए अमिताभ के फॉलोअर्स, ट्विटर से कहना पड़ा अलविदा

Fri, 02 Feb 2018 08:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं लेकिन फिलहाल वह ट्विटर छोड़ने के मूड में हैं। अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अमिताभ ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि उसने उनके फॉलोअर्स घटा दिए हैं। अमिताभ के करीब 60 हजार फॉलोअर्स कम हुए हैं। अब उनके 3,29,02,320 फॉलोअर्स बचे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार कई ट्विटर अकाउंट से लाखों फॉलोअर्स गायब हैं। इनमें दुनियाभर के कई बड़े सेलेब्स के अकाउंट शामिल हैं। हो सकता है फेक अकाउंट्स पर हुई इसी कार्रवाई की वजह से अमिताभ के फॉलोअर्स की संख्या भी कम हो गई हो।
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan
रिपोर्ट्स का दावा है क‍ि कई सेलेब्रिटीज ने फॉलोअर्स खरीदे थे या 'देवुमी' नाम की कंपनी की मदद ली थी जो फेक फॉलोअर्स बढ़ाने का काम करती है। ट्विटर ने ये बताया कि वह इस कंपनी के खिलाफ एक्शन लेगी। हालांक‍ि कंपनी ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
Amitabh Bachchan
वहीं बिग बी ने ट्वीट किया है, 'ट्विटर, आपने मेरे फॉलोअर्स घटाए हैं? यह मजाक लग रहा है। अब समय हो गया है विदा लेने का। अभी तक के सफर के लिए धन्यवाद। इस समुद्र में और भी कई सारी मछलियां हैं और कहीं ज्यादा रोचक हैं।' 
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan
आपको बता दें कि अब बॉलीवुड में 3,29,41,837 करोड़ फॉलोअर्स के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलेब हैं जबकि अमिताभ के फॉलोअर्स अब 3,29,02,320 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें