फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी ने सफाईकर्मियों को तोहफे में दीं 25 मशीनें, दरियादिली देख यूजर्स बोले- 'ओ गॉड तुसी ग्रेट हो'

Mon, 26 Nov 2018 10:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की दरियादिली तो आपने कई बार देखी होगी। वह अक्सर लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं। एक बार फिर से बिग बी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और इस बार उन्होंने सफाईकर्मियों को 25 मशीनें उपहार में दी है। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने सोशल मीडिया पर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सफाई कर्मियों की अमानवीय स्थिति को देखते हुए उन्हें 50 मशीने देने की बात कही थी। अपने इस वादे को पूरा करते हुए बिग बी ने ट्वीट किया - 'बनेगा स्वच्छ भारत। हाथों से सफाई करने वाले कर्मियों की अमानवीय स्थिति को देखते हुए मैंने उनके लिए 50 मशीनें खरीदने का वादा किया था। आज मैंने उस वादे को पूरा कर दिया है। मैंने सफाईकर्मियों को 25 छोटी अलग-अलग मशीनें और बीएमसी को एक बड़ी ट्रक मशीन उपहार में दी है।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर शेयर की हुई तस्वीरों में अमिताभ बच्चन बीएमसी के लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ कुछ मशीन पर लिखते हुए भी दिखाई दिए। बिग बी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - 'अमित जी जितने भी काम आपने लोगों के लिए किए हैं उसके लिए आप पर गर्व है।' 

 

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : File Photo
वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'ओ गॉड तुसी ग्रेट हो। आपको शत शत नमन।' कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की तारीफ कुछ लाइनें लिखकर भी की है। एक यूजर ने लिखा - 'सदियां गुजर जाएंगी उस मुकाम को पाने में, अब न पैदा होगा कोई अमिताभ बच्चन जमाने में।' आपको बता दें, इससे पहले भी अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करवा चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thugs of hindostan - फोटो : File Photo
फिल्मों की बात करें तो हाल ही में बिग बी की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। अब तक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म भारत में महज 150 करोड़ ही जुटा पाई हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें