फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधन को यादकर भर आईं अमिताभ बच्चन की आंखें, जया बच्चन और श्वेता नंदा ने पोंछे आंसू

Tue, 21 Jan 2020 02:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
राजकपूर की बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया। ऋतु नंदा को कैंसर था और वो 71 साल की थीं। उनके निधन से कपूर और बच्चन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को ऋतु नंदा की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Ritu Nanda’s prayer meet - फोटो : Social Media
ऋतु नंदा की प्रार्थना सभा में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, बबिता कपूर, राजीव कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन और नव्या नंदा सहित कई बड़ी हस्तियां नजर आईं थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने एक भावुक स्पीच भी दी।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
इस मौके पर समधन को याद करते हुए अमिताभ बच्चन की आंखें भर आईं। जया बच्चन और श्वेता नंदा भी खुद को नहीं रोक पाईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। अपनी बहन को खोने का दुख ऋषि कपूर के चेहरे पर साफ दिख रहा था। वो सभा में सिर झुकाए बैठे रहे। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम से इस प्रार्थन सभा के दो वीडियो शेयर किए हैं।
 
 

4 of 5
Ritu Nanda - फोटो : Twitter
ऋतु नंदा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था, 'एक आदर्श बेटी, एक आदर्श बहन, एक आदर्श पत्नी, एक आदर्श मां, एक आदर्श भाभी, एक आदर्श सास और एक आदर्श दोस्त, हमें एक ऐसी दूरी पर छोड़ गईं जिसे हम पूरा नहीं कर सकते।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता, नव्या और ऋतु नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतु नंदा ने साल 1969 में प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से शादी की थी। बता दें कि, अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हुआ था।

दीपिका के TikTok वीडियो को कंगना रनौत ने बताया असंवेदनशील, बोलीं- माफी मांगें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें