फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन की ग्लैमरस फोटो देख कमेंट करने पर मजबूर हुए अमिताभ बच्चन, जानिए क्या कहा

Sat, 27 Mar 2021 10:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बोल्ड और खूबसूरत अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ ही वक्त में अपने शानदार अभिनय के जरिए बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब कमाल दिखा रही हैं। कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस इस लुक में काफी हॉट लग रही हैं। उनकी ये फोटो बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन को भी इतनी पसंद आई कि इसपर कमेंट करने से रोक नहीं पाए और प्रतिक्रिया देते हुए तारीफ की।

विज्ञापन

2 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'वाह'। बिग बी का ये कमेंट अब तेजी से चर्चा में आ गया है। अमिताभ बच्चन के कमेंट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन वे किसी की फोटो पर रिएक्ट करें, ये कम ही दिखता है।
विज्ञापन

3 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram

इस तस्वीर में कृति ने प्रिंटिड ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही वह अपनी अदाओं का जादू भी बिखेरती दिख रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस का अंदाज काफी शानदार लग रहा है, जो फैंस को पसंद भी आ रहा है। फैंस कृति की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

4 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram

अमिताभ और कृति के वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति के पास वर्तमान में पांच फिल्में हैं। कृति 'मिमी' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। वह जल्द ही ‘बच्चन पांडे’ से जुड़ जाएंगी। कृति ने वरुण धवन के साथ ‘भेड़िया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके बाद कृति सेनन 'गणपत' नाम की फिल्म भी करने वाली हैं, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी। इसके बाद कृति प्रभाष के साथ ‘आदिपुरुष’ में भी दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बी जल्द इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे' में नजर आएंगे। उनके पास आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नागार्जुन के साथ वाली बड़े बजट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन की सर्जरी होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन समय रहते बिग बी की हालत संभल गई और अब वे पहले से बेहतर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें