फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन ने अदा की ये खास रस्म, कन्यादान के वक्त भावुक हुआ अंबानी परिवार

Thu, 13 Dec 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nita ambani - फोटो : instagram
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से हो गई । इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर देश-विदेश के दिग्गज राजनेता पहुंचे थे । ईशा की शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से हुई । आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंचे तो मुकेश अंबानी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया । 
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan - फोटो : instagram
शादी के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक खास रस्म निभाई । कन्यादान से पहले बिग बी ने इंग्लिश में स्पीच दी । इस स्पीच को सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए । अमिताभ की स्पीच के बाद ही कन्यादान की रस्म हुई । बिग बी, अंबानी परिवार के बेहद करीबी हैं इसलिए ये खास काम उन्हें ही सौंपा गया । 
 
विज्ञापन

3 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
राजनेताओं में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे । 
 

4 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
अमिताभ बच्चन के इस तरह ईशा की शादी में स्पीच देने से पता चलता है कि उनकी अंबानी परिवार में खास जगह है । स्पीच के बाद ही नीता और मुकेश अंबानी ने कन्यादान की रस्म पूरी की । ईशा और आनंद ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहे थे । 
 
विज्ञापन

5 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
इसके अलावा ईशा और आकाश के जयमाल का वीडियो भी सामने आया है । इसमें सीता-राम के गाने पर दोनों एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं । जयमाल के समय आम शादियों की तरह ही आनंद को उनके दोस्तों ने अपने कंधे  पर उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा जयमाल नहीं डाल पाईं तो उनके भाई आगे आए । अनंत और आकाश अंबानी ने ईशा को कंधों पर उठा लिया । इस तरह दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया । इन सारी रस्मों के बीच अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता, ईशा के साथ ही रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें