फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी से बेहाल हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर बोले- 'गर्मी की वजह से हालात ऐसे हो...'

Sun, 02 Jun 2019 01:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। इलाहाबाद, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में भी गर्मी का कुछ ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
इस भीषण गर्मी से आम आदमी से लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स भी परेशान हैं। गर्मी से बेहाल अमिताभ बच्चन ने तो इसके लिए ट्वीट भी कर दिया। दरअसल छुट्टी के दिन अमिताभ बच्चन जरा मजाक के मूड में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
उन्होंने गर्मी से जुड़ा एक मजेदार जोक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'गर्मी की वजह से हालात ऐसे हो गए हैं कि आजकल तजुरबा लिखा हुआ भी तरबूजा पढ़ने में आता है'। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक कलरफुल तस्वीर भी शेयर की है। सुबह से लेकर अब तक बिग बी 12 ट्वीट कर चुके हैं।  
 


 

4 of 5
TEMPRATURE - फोटो : file photo
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी की यही स्थिति बनी रह सकती है और तापमान बढ़ सकता है लेकिन कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है। देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को लू का और प्रकोप बढ़ा है। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। देश भर की जनता गर्मी से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brahmastra
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कई बड़ी फिल्में हैं। चेहरे में अमिताभ इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को रूमी जाफरी डायरेक्टर कर रही हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अयान मुखर्जी की निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं बिग बी 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' में चिरंजीवी के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने वाले रायलसीमा के क्रांतिकारी फाइटर की कहानी को दर्शकों के सामने लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें