फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं देखा होगा अमिताभ बच्चन का ऐसा अवतार, बिग बी ने कहा- यो बेबी बडुम्बा

Mon, 05 Mar 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में एक बूढ़े आदमी के किरदार में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इसके बाद से दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं अब इस फिल्म के गाने 'बडुम्बा' का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस गाने से जुड़ी एक फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। यह फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। गाने की इस पहली तस्वीर को अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachchan
बिग बी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- 'यो बेबी बडुम्बा!!' शेयर की गई फोटो में अमिताभ एकदम अलग ही अवतार में दिख रहे हैं। वह इसमें सफेद दाढ़ी और लंबे सफेद बालों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है और उनके पीछे बैक डांसर्स दिखाई दे रहे हैं। लाल टी-शर्ट और हल्के नीले कोट में अमिताभ का लुक काफी अलग और मजेदार नजर आ रहा है। वह काफी स्टाइलिश भी लग रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
amitabh bachchan
अमिताभ की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही अमिताभ ने इस गाने से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस गाने को अमिताभ ने अपनी आवाज में गाया है। जल्द ही गाना रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
amitabh bachchan
इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों एक्टर करीब 27 साल बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के पिता के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ की उम्र 102 साल के करीब दिखाई गई है। यह फिल्म 4 मई 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें