फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल पहले अमिताभ की ये हरकत देख भड़क उठी थीं जया बच्चन, दोबारा नहीं किया फिर ऐसा काम

Wed, 22 May 2019 08:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachhchan and jaya bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की फिल्म लावारिस को रिलीज हुए 38 साल पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 22 मई 1981 को रिलीज की गई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। बिग बी ने इसके 38 साल पूरे होने पर फिल्म की कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर भी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कमाल टॉकीज में लावारिस - फोटो : social media
इस फिल्म में अमिताभ के साथ जीनत अमान थीं लेकिन बताया जाता है कि जीनत से पहले मेकर्स की पहली पसंद परवीन बॉबी थीं। फिल्म में एक्ट्रेस राखी पहली बार अमिताभ बच्चन की मां के किरदार में नजर आई थीं। इससे पहले वो फिल्मों में अक्सर अमिताभ की हीरोइन ही बनती थीं लेकिन इसके बाद दोनों की जोड़ी को कई फिल्मों में मां-बेटे के रोल में देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इसके अलावा इसमें अमजद खान, सुरेश ओबेरॉय, बिंदु, ओम प्रकाश और रंजीत की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म में प्रीति सप्रू ने भी काम किया था लेकिन वो इसमें साइड रोल में थीं इसलिए ज्यादा लोगों ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। फिल्म को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
इस फिल्म का गाना मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। यहां तक कि आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। इसमें अमिताभ बच्चन लड़की बने नजर आए। भले ही गाना बहुत पॉपुलर हुआ था लेकिन इसकी वजह से जया बच्चन, अमिताभ पर भड़क उठी थीं। अमिताभ ने खुद इसका जिक्र कौन बनेगा करोड़पति शो में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने बताया कि फिल्म के गाने 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है...' की शूटिंग के लिए औरतों वाले कपड़े पहने तो जया उन्हें देखकर भड़क गई थीं। नाराज होते हुए जया ने कहा था- 'ये क्या कर रहे हैं आप, औरतों के कपड़े पहनकर आप गाना गा रहे हैं। ये आपको शोभा नहीं देता है। ये सब आपको नहीं करना चाहिए'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें