फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी के सम्मान में होगा फिल्म फेस्टिवल का आगाज, 17 शहरों में दिखाई जाएंगी 11 फिल्में

Fri, 30 Sep 2022 03:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: बिग बी के सम्मान में होगा फिल्म फेस्टिवल का आगाज, 17 शहरों में दिखाई जाएंगी 11 फिल्में 
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अगले महीने की 11 तारीख को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। फिल्मों की दुनिया में हाफ सेंच्युरी पूरी कर चुके मेगास्टार ने अब तक तकरीबन 200 फिल्में की हैं। इसमें से कई ब्लॉकबस्टर रहीं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 1969 से लेकर 2022 तक बॉलीवुड पर राज करने वाले शहंशाह को यूं तो कई अवॉर्ड्स और सम्मान मिल चुके हैं। लेकिन, इस बार उनके सम्मान में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके 80वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाने के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चार दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का फैसला किया है। महोत्सव के दौरान उनकी 11 फिल्मों को भारत के 17 शहरों में दिखाया जाएगा। जिन फिल्मों का प्रीमियर होगा उनमें डॉन, काला पत्थर, कालिया, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, नमक हलाल, अभिमान, दीवार, मिली, सत्ते पे सत्ता और चुपके चुपके का नाम शामिल है। इसके अलावा मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर सिनेमाज में अमिताभ बच्चन की यादगार वस्तुओं की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसका आयोजन एसएमएम औसाजा द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने इस जश्न के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखने मिलेगा जब मेरे शुरुआती करियर कि फिल्में एक साथ देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। यह फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और पीवीआर की एक उल्लेखनीय पहल है। इससे न सिर्फ मेरे काम को सम्मान मिलेगा बल्कि मेरे निर्देशकों, साथी अभिनेताओं और उस समय के तकनीशियनों के काम को भी सराहया जाएगा। इस आयोजन की वजह एक ऐसे युग की वापसी होगी जो चला गया है, लेकिन भुलाया नहीं गया। यही कारण है कि भारत की फिल्म विरासत को सहेजना इतना महत्वपूर्ण है।"
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर द्वारा स्थापित गैर-लाभकारी संगठन ने ग्यारह ब्लॉकबस्टर फिल्मों का एक संग्रह तैयार किया है। इन फिल्मों को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद से लेकर अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, रायपुर, कानपुर, कोल्हापुर, प्रयागराज और इंदौर जैसे शहरों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें