फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में 32 फिल्में देकर अमिताभ की इस हीरोइन ने इंडस्ट्री को हिला दिया था, शादी के बाद फिल्में तो छोड़ीं लेकिन...

Fri, 19 Nov 2021 02:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कुली फिल्म का एक सीन - फोटो : ट्विटर
अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली के वैसे तो कई किस्से हैं। ये वही फिल्म थी जिसके दौरान हुए हादसे ने अमिताभ को मौत के मुंह में लाकर खड़ा कर दिया था। इस घटना के बाद पुनीत इस्सर नेशनल विलन बन गए। करीब दो महीने अस्पताल में मौत से लड़ने के बाद वो 24 सितंबर, 1982 को एंबैसेडर कार में अपने घर पहुंचे। इस फिल्म में अमिताभ के साथ पुनीत इस्सर, कादर खान, रति अग्निहोत्री, शोमा आनंद, वहीदा रहमान जैसे सितारों ने काम किया था।

अब क्या करती हैं रति अग्निहोत्री
आज हम इस फिल्म की स्टार कास्ट में से एक रति अग्निहोत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी फिल्में कर रहे हैं वहीं रति ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह से गायब हो गई हैं। चलिए जानते हैं आजकल वे क्या कर रही हैं और उनके लुक में कितना बदलाव आया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
रति अग्निहोत्री - फोटो : Twitter
10 साल की उम्र से शुरू की मॉडलिंग
रति का जन्म मुंबई के एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। रति ने करीब 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। जब रति 16 साल की हुईं तो उनके पिता परिवार के साथ चेन्नई में शिफ्ट हो गए। यहां स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो एक्टिंग भी करती थीं। उन्होंने दस भाषाओं के तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
रति अग्निहोत्री - फोटो : Social Media
16 साल की उम्र में रति ने अपनी पहली फिल्म 'पुदिया वरपुकल' में काम किया। 1979 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के हीरो भाग्यराजा ने रति को तमिल सिखाई। वो उन्हें हिंदी में डायलॉग लिखकर देते थे। जल्द ही रति ने तमिल भाषा भी सीख ली। ये फिल्म करने के बाद रति रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने तीन साल के अंदर करीब 32 कन्नड़ और तेलुगु फिल्में कर लीं। 

4 of 7
रति अग्निहोत्री - फोटो : Twitter
साउथ में अपार सफलता पाने के बाद रति अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था। रति ने 1981 में बॉलीवुड फिल्म 'एक दूजे के लिए' में कमल हासन के साथ काम किया। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए। गिनती के प्रिंट्स के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ रविवार से ही रफ्तार पकड़ने लगी। और अगला शुक्रवार आते आते फिल्म के पांच गुना प्रिंट और सिनेमाघरों तक पहुंच चुके थे। फिल्म दो दो साल तक सिनेमाघरों में लग रही। फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ ने साल 1981 में कामयाबी का ऐसा झंडा गाड़ा कि लोग हैरान रह गए। 
 
विज्ञापन

5 of 7
रति अग्निहोत्री - फोटो : Twitter
इसके बाद रति ने 43 हिंदी फिल्मों में काम कर अपना मुकाम हासिल लिया। 9 फरवरी 1985 को उन्होंने बिजनेसमैन अनिल वीरवानी से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। 1987 में रति और अनिल का एक बेटा तनुज हुआ। इसके बाद वो पूरी तरह से अपने परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गईं। रति इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें शादी के बाद भी कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन अपने परिवार के लिए उन्होंने फिल्में नहीं कीं। 
विज्ञापन

6 of 7
ताजमहल परिसर में अपने पति के साथ रति अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के कई साल बाद ने अपने पति अनिल वीरवानी पर प्रताड़ित करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। रति ने इंटरव्यू में बताया था कि पिछले 30 साल से वो अपने पति की प्रताड़ना झेल रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो इतने समय तक क्यों चुप रहीं? तब रति ने कहा कि मैं अपने बेटे तनुज के लिए इतने समय तक चुप रही। हालांकि उनके पति ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था। हालांकि बाद में रति ने अपने पति से तलाक ले लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रति अग्निहोत्री - फोटो : Twitter
अब रति एक लंबे समय से फिर से फिल्मों से दूर हैं। वह साल 2016 में एक तेलुगु फिल्म में नजर आई थीं। अब रति के बेटे तनुज विरवानी और जेनिफर विंगेट के बीच अफेयर की खबरें जोरों पर हैं।तनुज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे हाल ही में सीरीज 'कार्टेल' में नज़र आए थे। तनुज ने 2013 में फिल्म 'लव यू सोनियो' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें