ये हैं अमिताभ की पसंदीदा अभिनेत्री
टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में अमिताभ बच्चन अक्सर अपने कंटेस्टेंट से मजेदार बातें शेयर करते रहते हैं। ऐसे ही बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में जिक्र किया। शो की एक कंटेस्टेंट के सामने फिल्म 'राजी' से जुड़ा सवाल आया। इस पर अमिताभ ने कहा कि 'आलिया मुझे भी बेहद पसंद हैं। मैंने उनके साथ 'ब्रह्मास्त्र' में काम किया है और मैंने देखा है कि कैमरे के सामने वो काफी सहज होती हैं। अपने एक्सप्रेशन्स से ही वो सारी बातें कह जाती हैं।'