अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों में से एक है लावारिस। यह फिल्म 22 मई 1981 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए कल 37 साल हो जाएंगे। फिल्म का एक गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..' आज भी शादियों में उतनी ही ताजगी के साथ बजाया जाता है जितना उस दौर में बजाया जाता था।
विज्ञापन
2 of 5
laawaris
इसी गाने से जुड़ा एक किस्सा बताया जाता है एक बार अमिताभ बच्चन एक लाइव कॉन्सर्ट्स में परफॉर्म कर रहे थे। उनके साथ जया बच्चन भी थी तब लोगों ने उनसे लावारिस फिल्म के गाने 'मेरे अंगने में..' गाने की डिमांड कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
laawaris
फिर क्या था सभी के सामने अमिताभ ने जया बच्चन को गोद में उठा लिया और जिसकी बीवी छोटी...गाने की लाइन दोहराने लगे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब अमिताभ ने जया से इस तरह खुलेआम प्यार का इजहार किया हो। अमिताभ के इस तरह प्यार के इजहार से वहां मौजूद सभी लोगों ने तालिया बजा दी थीं।
4 of 5
laawaris
प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान, राखी, अमजद खान और रंजीत मुख्य भूमिकाओं में थे। इन सबसे भी चर्चित अगर कुछ था तो वह गाना था 'मेरे अंगने में'।
यह गाना इस फिल्म में न रहा होता, तो फिल्म की सफलता थोड़ी कम हो सकती थी, क्योंकि 'लावारिस' को प्रकाश मेहरा की अन्य फिल्मों की तुलना में थोड़ी कमजोर फिल्म माना जाता है।