फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर केक नहीं काटते बिग बी, जानें क्या है वजह

Tue, 11 Oct 2016 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी का वो राज साझा किया जिसे शायद कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। बता दें कि बच्चन साहब अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटते। 

आगे की स्लाइड्स में जानिए जन्मदिन पर केक क्यों नहीं काटते अमिताभ। 
 
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन
जन्मदिन मनाने के बारे में बात करते हुए कहा कि आजकल उन्होंने जन्मदिन पर केक काटना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें जन्मदिन पर इसका कोई औचित्य समझ नहीं आता। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने कहा कि उन्होंने केक की प्रथा बंद करवाने को कहा है। क्योंकि उन्हें नहीं पता कि ये केक क्यों लाया जाता है? मोमबत्ती क्यों लगाई जाती है?

4 of 6
अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने अपने चिरपरिचित मजाकिया लहजे में बात करते हुए कहा कि केक में लगी मोमबत्ती जलाने के बाद कहते हैं इसे फूंक कर बुझा दो, फिर एक बड़ा सा कत्लनुमा चाकू आ जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा कि आजकल एक नई प्रथा शुरू हुई है, जब सब कांड हो जाता है तब एक और कांड होता है केक लेकर मुंह पर पोत देते हैं। इसीलिए उन्होंने अब केक काटना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री चिरायु है, हमेशा चलती रहेगी। अमिताभ से हॉलीवुड इंडस्ट्री के भारत में बढ़ते दखल को लेकर सवाल पूछा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें