फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच अमिताभ बच्चन ने चीनी राष्ट्रपति पर सुनाया ऐसा जोक, बाद में ट्विटर से करना पड़ गया डिलीट

Sun, 12 Apr 2020 12:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से सभी लोग अपने घरों में सिमट कर रह गए हैं। क्या आम जनता और क्या बॉलीवुड सितारे, घर में रहने की वजह से सभी इन दिनों ज्यादा से ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन तो आम दिनों में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन इन दिनों उनकी चहलकदमी भी ज्यादा हो गई है। कोरोना वायरस से जागरुक करने के साथ-साथ वो लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से चीनी राष्ट्रपति पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे एक दोस्त से मुझे ये मजेदार मेसेज आया। 'गिनीज बुक शी जिनपिंग को अवॉर्ड देगी क्योंकि उन्होंने चीन का अभी तक का सबसे ज्यादा चलने वाला प्रोडक्ट बनाया है।' यहां अमिताभ जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं वो कोरोना वायरस है।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : Social Media
कुछ ही देर में अमिताभ के इस ट्वीट पर 356 कमेंट्स, 823 रीट्वीट और 6 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए। देखते ही देखते ये ट्वीट वायरल हो गया। लेकिन कुछ देर बाद ही बिग बी ने इसे ट्वीट कर दिया। यही जोक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था, उसे भी अब डिलीट किया जा चुका है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने एक फेक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कोरोना वायरस का मरीज अगर पूरी तरह ठीक भी हो जाए तो भी कुछ हफ्तों तक उसके मल में कोरोना वायरस जिंदा रह सकता है। फिर उस मल के ऊपर मक्खी बैठेगी। वहां से हटने के बाद यहां-वहां उड़ेगी। खाने-पीने की चीज़ों पर बैठेगी, जिससे कोरोना फैलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एबी आणि सीडी में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा उन्होंने एक फोटो रिट्वीट किया था, जिसमें कहा गया कि पीएम मोदी द्वारा लाइट बंद कर घरों में दीपक जलाने की अपील के बाद अंतरिक्ष से भारत चमकता नजर आया, दुनिया में अंधेरा रहा। यह भी फेक पोस्ट था।

आखिरकार वेरीफाइड हुआ रामायण के राम का ट्विटर अकाउंट, शेयर की सेट से 33 साल पुरानी तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें