फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने कोरोना काल पर सुनाई थी कविता, कहा था- 'मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है, गुजर जाएगा...'

Sun, 12 Jul 2020 12:25 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है। अमिताभ ने ट्वीट करते बताया है कि उन्हें कोरोना हो गया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही अमिताभ ने उन सभी को भी कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है जो पिछले दस दिनों में उनसे मिले थे। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बता दें कि अमिताभ बच्चन के परिवार के सभी सदस्यों और उनके स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है जिसके परिणाम प्रतीक्षित हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। कुछ वक्त पहले ही अमिताभ ने सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर एक वीडियो भी साझा किया था। वीडियो में अमिताभ ने कोविड 19 के गुजर जाने की बात कही थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter
वीडियो में अमिताभ बच्चन ने क्या कहा था:
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा 
मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा

जिंदा रहने का ये जो जज्बा है
फिर उभर आएगा
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा

माना मौत चेहरा बदलकर आई है,
माना मौत चेहरा बदलकर आई है,

माना रात काली है, भयावह है, गहराई है
लोग दरवाजों पे रास्तों पे रूके बैठे हैं,
लोग दरवाजों पे रास्तों रूके बैठे हैं,

कई घबराये हैं सहमें हैं, छिपे बैठे हैं
मगर यकीन रख, मगर यकीन रख
ये बस लम्हा है दो पल में बिखर जाएगा

जिंदा रहने का ये जो जज्बा है, फिर असर लाएगा
मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा।
 
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Steve McCurry
याद दिला दें कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने लोगों से बिना मास्क घर से न निकलने की अपील करते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया था। अमिताभ बच्चन अपने घर पर रहते हुए भी कोरोना काल में लगातार सक्रिय रहे हैं। तमाम सरकारी संदेशों की रिकॉर्डिंग के अलावा उन्होंने घर में रहते हुए ही एक शॉर्ट फिल्म और अपने प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति का 12वें  सीजन का प्रोमो भी शूट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : Social Media
बात वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। शूजित सरकार निर्देशित इस फिल्म के बाद वह जल्द ही केबीसी में दिखने की तैयारी करते रहे हैं। इस कार्यक्रम के ऑडीशन भी मई से शुरू हो चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। इनमें से फिल्म झुंड को इसकी निर्माता कंपनी टी सीरीज ने सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें