फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास रचने को तैयार 'पद्मावत' के 'खिलजी' ने अमिताभ बच्चन को हिलाया, रणवीर सिंह भी हुए हैरान

Wed, 31 Jan 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। करणी सेना के विरोध का फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा। दर्शक निडर होकर फिल्म देखने पहुचं रहे हैं। 'पद्मावत' ने एक हफ्ते में 146 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसका श्रेय भंसाली के साथ दीपिका, शाहिद और रणवीर को भी जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह
तीनों ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। लेकिन इनमें से रणवीर सिंह ने खिलजी का रोल बेहतरनीन तरीके से निभाया। रणवीर ने अपनी एक्टिंग से अमिताभ बच्चन तक को हिला दिया। अमिताभ बच्चन ने भी पद्मावत देखी और उन्हें रणवीर की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि उन्हें फूलों का गलदस्ता भेज दिया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह
रणवीर ने अमिताभ के भेजे हुए बुके और लेटर को ट्विटर पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया।' साथ ही रणवीर ने अमिताभ बच्चन को टैग भी किया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब बिग बी ने किसी एक्टर की एक्टिंग से प्रभावित होकर उसे बुके भेजा हो।

4 of 5
पद्मावत
इससे पहले अमिताभ ने कंगना रनौत को 'क्वीन' के लिए और राज कुमार राव को 'न्यूटन' के लिए बुके भेजा था। अब इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का खूंखार रोल प्ले किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मावत
दर्शक भी रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे। रणवीर ने इसका श्रेय भंसाली को दिया है। रणवीर ने एक ओपन लेटर लिखकर कहा था कि मैं भंसाली सर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ये रोल करने का मौका दिया। अब 'पद्मावत' देश-विदेश में इतिहास रच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें