छठवीं बार विश्व चैंपियन बन मुक्केबाज मैरी कॉम ने इतिहास रच दिया है । शनिवार को हुए विश्व चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की हाना ओखोता को हराकर मैरी कॉम ने स्वर्ण पदक जीत लिया । इस पदक को मैरी कॉम ने देश को समर्पित किया । मेडल पहनाते वक्त मैरी कॉम की आंखों में आंसू थे ।
विज्ञापन
2 of 5
मैरी कॉम
इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने मैरी कॉम को बधाई दी । वहीं महानायक अमिताभ बच्चन ने भी मैरी कॉम के साथ एक फोटो शेयर की । साथ ही उन्होंने मैरी कॉम द्वारा गिफ्ट किए गए बॉक्सिंग ग्लव्स की भी तस्वीर शेयर की ।
विज्ञापन
3 of 5
मैरी कॉम
अमिताभ बच्चन ने लिखा, "मैरी कॉम.....आपने हमारे देश का नाम रोशन किया है....छठवीं बार विश्व चैंपियन बनने पर बधाइयां...आपके द्वारा गिफ्ट किए गए बॉक्सिंग ग्लव्स मेरे लिए हमेशा बहुत अहम रहेंगे... वो मेरे गोल्ड मैडल हैं ।" इन ग्लव्स पर मैरी कौम का ऑटोग्राफ भी है ।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : priyanka chopra
अमिताभ बच्चन के अलावा प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है। शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शानदार, ये बस तुम ही कर सकती हो, विश्व की पहली महिला मुक्केबाज जिसने अभूतपूर्व छठी बार गोल्ड मेडल जीता है। देश के लिए गर्व करने का मौका है। आप हमेशा प्रेरणास्त्रोत रही हैं।'
वहीं अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया- बधाई हो चैंपियन, तुम्हें इतिहास रचता देख बहुत खुशी हुई, तुम वंडर वुमन हो। बता दें कि 35 साल की एमसी मैरी कॉम ने वुमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था । उन्होंने नॉर्थ कोरिया की किम ह्यंग मी को 5-0 से मात दी थी ।