अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन को अपनी इस पहली फिल्म में अभिनय के लिए पांच हजार रुपये मिले। फिल्म सात हिंदुस्तानी पुर्तगालियों के कब्जे से गोवा को छुड़ाने की कोशिशों की कहानी है, इसी कहानी पर अमिताभ बच्चन ने बरसों बाद फिल्म पुकार भी की। अमिताभ बच्चन का इस तरह फिल्म सात हिंदुस्तानी से करियर शुरू हुआ। और, टीनू आनंद उधर सत्यजीत रे के सहायक बने और बाद में अमिताभ के साथ उन्होंने मैं आजाद हूं, कालिया और मेजर साहब जैसी हिट फिल्में निर्देशित कीं।