फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को पहली फिल्म के लिए मिले थे सिर्फ 5000 रुपये, साइड रोल से ऐसे मिला था लीड रोल

Thu, 07 Nov 2019 11:24 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने आज बॉलीवुड में 50 साल पूरे कर लिए हैं। बिग बी 77 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने 1969 में केए अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। एक्टर को 15 फरवरी को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan with family - फोटो : Facebook
फिल्म इंडस्ट्री को ये सितारा एक्टर टीनू आनंद की वजह से मिला । इस फिल्म के लिए टीनू आनंद लीड रोल में थे । फिल्म में अमिताभ का रोल उनके दोस्त का था । टीनू आनंद फिल्म में एक कवि का रोल निभा रहे थे । लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था । 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
किन्हीं कारणों से टीनू ने ये फिल्म छोड़ दी । इसके बाद अमिताभ को फिल्म में लीड रोल मिल गया था । यहीं से अमिताभ के एक्टर बनने का सफर शुरू हुआ। इस फिल्म के लिए अमिताभ को सिर्फ 5000 रुपये फीस मिली थी । 
इस फिल्म के बाद बिग बी ने 'जंजीर', 'हम', 'सिलसिला', 'कुली', 'सत्ते पे सत्ता', 'कभी कभी', 'चुपके चुपके' और 'पीकू' जैसी हिट फिल्में दी हैं ।

4 of 5
amitabh bachchan with family - फोटो : social media
अब बिग बी ने बॉलीवुड में 50 साल का सफर तय कर लिया है । बिग बी ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने ये तस्वीर फिल्मों में काम पाने के लिए खिंचवाई थी । ये तस्वीर 51 साल पुरानी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस तस्वीर को भेजने के बाद बिग बी को रिजेक्ट कर दिया गया था । अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं । उन्होंने आज अपने पिता की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बॉलीवुड में 50 साल पूरे करने पर बधाई दी है । फोटो शेयर कर अभिषेक ने लिखा, 'हम अगले 50 साल पूरे होने का भी इंतेजार कर रहे हैं ।' 
 

सारा अली खान का बयान वायरल, कहा- स्टार किड को सब कुछ आसानी से मिल जाता है, लेकिन...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें