फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS

Sat, 21 Oct 2017 07:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के शंहशाह यानि अभिताभ बच्चन की दिवाली सेलिब्रेशन का इंतजार दुनियाभर के लोगों को रहता है। सब फैंस ये देखना चाहते हैं कि जलसा की दिवाली का रंग कैसा दिखाई देता है। हालांकि इस साल उन्होंने पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि वो दिवाली नहीं मनाएंगे। जाहिर है कि इसके बाद जलसा में कोई पार्टी भी नहीं हुई लेकिन हां बच्चन परिवार ने बेहद सादगी से मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

पढ़ेंः फैन्स हो जाओ तैयार, अपने बर्थ डे पर आपको एक सरप्राइज गिफ्ट देने वाले हैं प्रभास
विज्ञापन

पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS

2 of 4
इन फोटोज में बिग बी अपनी पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दिवाली का जश्न न मनाने का कारण उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के निधन को बताया जा रहा है। इसी साल मार्च महीने में ऐश्वर्या राय के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसी कारण अमिताभ ने इस साल अपना जन्मदिन और दिवाली का जश्न न मनाने का फैसला किया था। आपको बता दें कि बिग बी अपने जन्मदिन पर परिवार सहित मालदीव चले गए थे।
विज्ञापन

पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS

3 of 4
हर साल बिग बी के घर जलसा में होने वाली दिवाली पार्टी में उनके सभी रिश्तेदार और दूसरे सेलिब्रेटीज पहुंचते हैं। दिवाली पार्टी में कई तरह के खास आयोजन भी िए जाते हैं। बिग बी के तीनों बंगले प्रतीक्षा, जनक और जलसा दिवाली के मौके पर खूबसूरत तरीके से सजाए जाते हैं। उसे देखना ही अपने आप में एक खास चीज है।

पढ़ेंः ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंचेंगे केआरके, कहा- आमिर खान ही इसके असली मालिक
विज्ञापन

पोती आराध्या संग दिवाली पर कुछ ऐसे दिखाई दिए बिग बी, देखें PHOTOS

4 of 4
फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने शो केबीसी को लेकर बहुत व्यस्त हैं। हालांकि 23 अक्टूबर को इस शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। शो के अलावा बिग बी जल्द ही फिल्म '102 नॉट आउट'  में भी नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ के अलावा ऋषि कपूर भी होंगे। ऋषि कपूर उनके बेटे के रोल में दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें