अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram: amitabhbachchan
इससे पहले अमिताभ बच्चन के समकालीन अभिनेताओं में राजेश खन्ना, शशि कपूर, संजीव कुमार, विनोद खन्ना, सुनील दत्त, फिरोज खान, शम्मी कपूर, देव आनंद और ऋषि कपूर तो अब इस दुनिया में ही नहीं हैं, इनमें से कुछ का तो कम उम्र में ही निधन हो गया था। इन अभिनेताओं में यूं शशि कपूर और शम्मी कपूर दोनों का निधन 79 बरस की उम्र में हुआ था लेकिन शशि कपूर तो अपने निधन से बरसों पहले फिल्में छोड़ चुके थे। जबकि शम्मी कपूर यूं अपने अंत यानि 2011 तक फिल्मों में थोड़े-बहुत सक्रिय रहे लेकिन अपने अंतिम 5 बरसों में शम्मी ने सिर्फ दो फिल्में कीं जिनमें साल 2006 की 'सैंडविच' और 2011 की 'रॉकस्टार' हैं लेकिन ये दोनों फिल्में भी शम्मी कपूर ने अपनी खराब तबीयत के चलते, कुछ लोगों के विशेष आग्रह पर की थीं। आज अमिताभ के साथियों में जीतेंद्र भी 78 साल के हैं। फिटनेस, सेहत और लुक के मामले में जीतेंद्र, अमिताभ के मुक़ाबले में बहुत बेहतर और आज भी आकर्षक हैं लेकिन फिल्मों में काम करने के मामले में वह भी बहुत पीछे हैं।