फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh bachchan Birthday: बचपन से लेकर महानायक बनने तक, तस्वीरों में देखिए अमिताभ बच्चन का सफर

Sun, 11 Oct 2020 04:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज 78वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें पूरे देश से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में आज के दिन को खास बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी दरियादिली और प्यार इस 11 अक्टूबर के लिए मेरा सबसे बेहतरीन तोहफा है। मैं आपसे और कुछ नहीं मांग सकता।' 'एंग्री यंग मैन' से लेकर बूढ़े पिता तक के किरदार में जान डाल देने वाले अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' थी। इस फिल्म के बाद से बिग बी का सितारा कुछ ऐसा चमका कि आज तक उसकी चमक कम नहीं हो पाई है। फिल्मी करियर में बेशक कई उतार चढ़ाव आए लेकिन अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग के दम पर ही पिछली सदी के महानायक का खिताब हासिल किया। आज हम आपको अमिताभ बच्चन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसपर आपकी नजर पहले नहीं पड़ी होगी।

विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो
अब जरा इस तस्वीर को ही देखिए, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की गोद में अमिताभ बच्चन कितने खुश लग रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल फोटो
ये भी अमिताभ बच्चन के बचपन की तस्वीर है... यकीनन ये तस्वीर आपने पहले नहीं देखी होगी। अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड के महानायक के रूप में जाने जाते हैं।
 

4 of 6
तेजी बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : फाइल फोटो
'सात हिन्दुस्तानी' फिल्म से पहले अमिताभ ने ऑल इंडिया रेडियो में उद्घोषक बनने के लिए भी अपनी किस्मत आजमाई थी और कुछ अन्य नौकरियों के लिए भी। इसके लिए अमिताभ ने ऑल इंडिया रेडियो में ऑडिशन दिया लेकिन रेडियो की चयन समिति ने अमिताभ की आवाज को रेडियो के लिए अयोग्य बताकर रिजेक्ट कर दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
Saat Hindustani - फोटो : फाइल फोटो
यह अमिताभ की पहली फिल्म की तस्वीर है...
अमिताभ को 'सात हिन्दुस्तानी' में अभिनय के लिए कुल पांच हजार रुपये मिलने थे। चाहे फिल्म को बनने में कितना भी समय लगे। लेकिन अमिताभ बच्चन को पहचान मिली फिल्म जंजीर से। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ और जया - फोटो : फाइल फोटो
यह तस्वीर अमिताभ और जया की शादी की तस्वीर...
बिग बी ने बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ, जिसमें जया भी शामिल थी, फिल्म 'जंजीर' की सफलता का जश्न मनाने के लिए लंदन छुट्टी पर जाना चाहते थे, लेकिन उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने शर्त रखी की वो शादी के बाद ही घूमने जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें