बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। देशभर के अलावा विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग है। 50 साल से ज्यादा के लंबे करियर में अमिताभ ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि 90 के दशक आते-आते नए सितारों की एंट्री के बाद बिग बी के करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा था ऐसे मेंं उन्होंने अहम फैसला लेते हुए सहायक अभिनेता के तौर पर भी काम करने से भी गुरेज नहीं किया। आइए 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि 90 के दशक में उन्होंने किन सितारों के साथ काम किया।