फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल-80 किस्से: बिग बी के बारे में ये सोचते हैं रमेश सिप्पी, टीनू आनंद ने तो तारीफ में कही थी इतनी बड़ी बात

Tue, 11 Oct 2022 08:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे है। इस उम्र में भी अमिताभ लगातार काम कर रहे हैं और सबसे सक्रिय अभिनेताओं में हैं। फिल्म जगत में पांच दशक का समय बिता चुके बिग बी आज भी निर्देशकों की पहली पसंद हैं। साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ का निर्देशन करने वाले रमेश सिप्पी से लेकर 47 साल बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन करने वाले आयान मुखर्जी तक, सभी निर्देशकों की पहली पसंद बच्चन ही होते हैं। तो चलिए तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं कि फिल्म निर्देशक आखिर अमिताभ बच्चन के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
रमेश सिप्पी
अमिताभ बच्चन की जिंदगी की कल्ट फिल्म शोले को निर्देशित करने वाले निर्देशक रमेश बिग बी के बारे में कहते हैं कि वह पहले भी एक रोमांचक अभिनेता थे और अभी भी हैं। उनकी पारी सदैव शानदार रही है और अब वह और बेहतर होते जा रहे हैं। हर भूमिका को पूरी तरह निभा सकते हैं।

Amitabh Bachchan: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल
 
विज्ञापन

3 of 4
मोहब्बतें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यश चोपड़ा
यश चोपड़ा और अमिताभ बच्चन के एक समय पर काफी अच्छे रिश्ते रहे थे। लेकिन सिलसिला फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। यश चोपड़ा ने अमिताभ को एक परफेक्ट हीरो मानने से इंकार कर दिया था। वहीं अमिताभ ने भी यश चोपड़ा की इस बात का बेहद तल्खी से जवाब दिया था। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते सही नहीं थे।
विज्ञापन

4 of 4
शहंशाह - फोटो : Social Media
टीनू आनंद
बिग बी को इंडस्ट्री का शहंशाह बनाने वाले टीनू आनंद भी अमिताभ को एक शानदार स्टार मानते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी का जिक्र करते हुए बताया था कि शहंशाह के डायलॉग उनके पिता ने लिखे थे। उन्होंने अमिताभ की शख्सियत को देखते हुए टीनू आनंद से कहा था कि बॉलीवुड में और कोई ऐसा हीरो नहीं है, जो ये कह सके कि 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें