फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: सेट पर रेखा के लिए कुछ ऐसा कर गए थे अमिताभ, अगली सुबह मच गया था हंगामा

Wed, 14 Feb 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन
प्यार का मौसम हो और अमिताभ बच्चन-रेखा का जिक्र ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। भले ही अमिताभ और रेखा के रास्ते अब अलग हो गए हों लेकिन फैंस के दिलों में दोनों का प्यार आज भी जिंदा है। आज वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों के प्यार का एक ऐसा किस्सा लाए हैं जो शायद फैंस को नहीं पता होगा।
विज्ञापन

2 of 6
रेखा
70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन का खिताब मिला हुआ था। लेकिन रियल लाइफ में उनका ये रूप कभी देखने को नहीं मिला। एक बार रेखा के लिए बिग बी ने फैन की जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद तो दोनों का अफेयर पुख्ता हो गया था।
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh bachchan and Rekha
यह बात 1977 की है। जब जयपुर में फिल्म 'गंगा की सौगंध' की शूटिंग हो रही थी। फिल्म अमिताभ, रेखा के अलावा प्राण और अमजद खान भी थे। शूटिंग देखने के लिए फैंस की भीड़ लगी हुई थी। अमिताभ और रेखा के प्यार की चर्चा भी जोरों पर थीं।

4 of 6
रेखा अमिताभ बच्चन
इस बात का जिक्र रेखा की बायोग्राफी Rekha - The Untold Story में किया गया है। किताब के राइटर यासिर उस्मान ने इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया, 'फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही थी। शूटिंग देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद थी।'
विज्ञापन

5 of 6
रेखा और अमिताभ बच्चन - फोटो : yashrajfilms.com
'भीड़ में एक शख्स ने रेखा पर अश्लील टिप्पणी कर दी। उस शख्स को कई बार वॉर्निंग दी गई। लेकिन वो बार-बार टिप्पणी करता जा रहा था। वो नहीं माना तो अमिताभ को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने फैन की जमकर पिटाई कर दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेखा अमिताभ बच्चन
इसके बाद तो यह खबर आग की तरह फैल गई। हर न्यूजपेपर और मैगजीन में उनके अफेयर की खबरें छप गईं। एक मैगजीन ने आर्टिकल छापते हुए लिखा कि आखिर क्यों क्लासी अमिताभ ने रेखा के लिए अपना आपा खो दिया। दोनों के बीच क्या चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें