Captain Marvel
बदला के साथ हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। भारत में इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों को देखने का दर्शक वर्ग बढ़ता जा रहा है। मार्वल स्टूडियोज की फिल्म कैप्टन मार्वल आज भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। कैप्टन मार्वल पहले दिन 6-7 करोड़ कमा सकती है।