फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए अच्छी खबर, ट्विटर अकाउंट रिकवर होते ही सबसे पहले किया ये ट्वीट

Wed, 12 Jun 2019 07:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। सोमवार शाम को उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। हैकर्स ने अमिताभ की प्रोफाइल पिक्चर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी थी। अब उनका ट्विटर अकाउंट रिकवर कर लिया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan twitter - फोटो : social media
हैकर्स ने अमिताभ बच्चन का बायो भी बदल दिया था और उसमें लव पाकिस्तान लिख दिया। ट्विटर अकाउंट के रिकवर होने के साथ ही अमिताभ बच्चन का अकाउंट फिर से पहले जैसा दिखने लगा है। अमिताभ अपने फैंस से कनेक्ट हो गए हैं और उनके सवालों का जवाब देते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने दो ट्वीट भी किए।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
मंगलवार की सुबह ट्विटर अकाउंट के ठीक होते ही अमिताभ बच्चन ने पहला ट्वीट किया- 
'सिर्फ शब्दों से न करना,
किसी के वजूद की पहचान
हर कोई, उतना कह नही पाता
जितना समझता और महसूस करता है'

 

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : file photo
इसके बाद अमिताभ ने दूसरा ट्वीट किया- 
'जी जीवन का यही सत्य है, स्वीकार करो 
अशुद्धता से परे उसका बहिष्कार करो'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
बता दें कि अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने लिखा था- 'ये पूरी दूनिया के लिए एक जरूरी संदेश है। हम टर्किश फुटबॉलर के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के रवैए की निंदा करते हैं। हम प्यार से बात करते हैं, लेकिन हम बड़ी सी छड़ी रखते हैं। हम बता दें कि एक बड़ा साइबर अटैक होने वाला है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें