फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन ही एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो 75 साल की उम्र में भी हीरो का रोल करते हैं। आज बिग बी उम्र के 76वें पड़ाव पर पहुंच जाएंगे। अमित जी के बारे में जितनी बात करो, कम है। आज हम आपको उनके मेकअप मैन की जुबानी कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत हैं। दोनों का जुड़ाव फिल्म 'जंजीर' के वक्त से है। पिछले 39 सालों के इस रिश्ते के दौरान अमिताभ की सफलता और असफलता दोनों को दीपक ने भी जिया है। वे खुद कहते हैं कि अमिताभ ने उन्हें हमेशा अपने परिवार का हिस्सा माना है। वहीं अमिताभ का कहना है कि जिस इंसान ने उनके ऑन स्क्रीन लुक को हमेशा खास बनाया वह उनके लिए भी खास है।