फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ, विद्या की नई फिल्म 'तीन' का रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज

Thu, 26 May 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : youtube
रोती हुई आवाज में जब कोई लड़की किसी बात को लेकर माफी मांगे और ये कहे कि मुझे आपकी बाद माननी चाहिए थी, तो संदेह होना तय है कि ऐसा क्या हुआ होगा। क्या बात थी जो उसने नहीं मानी जिसका नतीजा इतना बुरा हुआ।
विज्ञापन

'तीन' का रोंटने खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

2 of 8
- फोटो : youtube
ये कहानी है फिल्म तीन की। अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे जब एक साथ एक फिल्म में आ जाएं तो उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। इसके ट्रेलर को देख कर तो यही कह सकते हैं। ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, आखिरी स्लाइड में लगाया गया है।
विज्ञापन

'तीन' का रोंटने खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

3 of 8
- फोटो : youtube
एक बूढ़े दादू, एक पादरी और एक पुलिस अफसर की कहानी है 'तीन' जो 8 साल पहले हुए एक हादसे के सुराग ढूंढने में लगे हैं। ट्रेलर आखिरी स्लाइड में लगा है।

'तीन' का रोंटने खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

4 of 8
- फोटो : youtube
दादू बने अमिताभ बच्चन की पोती 8 साल पहले खो जाती है। तब से लेकर अब तक वो बूढ़ा इंसान इसी में लगा है कि उस इंसान का कुछ पता चले जिसने उसकी जिंदगी हमेशा के लिए तबाह कर दी।
विज्ञापन

'तीन' का रोंटने खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

5 of 8
- फोटो : youtube
अमिताभ की इस लड़ाई में साथ दे रही हैं पुलिस अफसर बनीं विद्या बालन। खास बात ये है कि विद्या पहली बार ऐसे किरदार में नजर आएंगी। विद्या को देख कर आपको कुछ कुछ उनकी पुरानी फिल्म कहानी की याद आएगी।
विज्ञापन

'तीन' का रोंटने खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

6 of 8
- फोटो : youtube
ये फिल्म भी कोलकता में ही शूट हुई है इसलिए बैकग्राउंड काफी मिलता जुलता सा लगेगा। एक समानता ये भी है कि कहानी की तरह इसमें भी नवाजुद्दीन अहम भूमिका में हैं। लेकिन उनका रोल कुछ संदेह में डालता है।
विज्ञापन

'तीन' का रोंटने खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

7 of 8
- फोटो : youtube
पादरी बने नवाजुद्दीन शायद कोई गलती सुधारना चाहते हैं। लेकिन उन्हें देख कर कहना मुश्किल है कि वो अमिताभ, विद्या का साथ देंगे या उनकी परेशानियां बढ़ाएंगे। ट्रेलर के पहले ही डॉयलॉग में इतना साफ है कि पोती से कुछ तो गलती हुई है जिसका अंजाम ये हूआ। क्या होगी पूरी कहानी, ट्रेलर देख कर आप भी अंदाजा लगा लीजिए। 
विज्ञापन

'तीन' का रोंटने खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

8 of 8
- फोटो : youtube
फिल्म 10 जून को रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें