फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को वृद्धाश्रम भेजने वाले पहले बाप बने अमिताभ बच्चन, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज

Wed, 28 Mar 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
not out
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को लेकर कल से ही सस्पेन्स बना हुआ था। अब इस सस्पेंस से परदा गिराते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। उमेश शुक्ला की यह फिल्म एक परिवारिक ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन 102 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
102 Not Out
फिल्म के ट्रेलर में आपको काफी मजेदार डायलॉग्स सुनने को मिलेंगे। ट्रेलर में अमिताभ बच्चन जहां आशावादी दिखाई दे रहे हैं वहीं उनके बेटे के रोल में ऋषि कपूर बढ़ती उम्र को लेकर परेशान दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
102 नोट आउट - फोटो : self
फिल्म में पहली बार ऋषि कपूर के पिता का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है। आपको बता दें  कि इस फिल्म से अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
not out
हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था पोस्टर में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर पर पानी सींचते हुए नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि यह फिल्म असल में सौम्या जोशी द्वारा लिखित गुजराती स्टेज ड्रामा फिल्म से प्रेरित है। 

यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें