फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर अंबानी के घर सजा सितारों का मेला, एक छत के नीचे फिर साथ दिखे अमिताभ-रेखा

Fri, 14 Sep 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
गणेश चतुर्थी पर फिल्मी सितारें बप्पा को मनाने का पूरा इंतजाम कर रहे हैं। ऐसे में टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स घर में बप्पा की मूर्ति लगा उन्हें घर आने को कह रहे हैं। वहीं, बडे़ उद्योगपति मुकेश अंबानी भी ऐसा करने में पीछे नहीं रहे और बीती रात उन्होंने फिल्मी सितारों को गणपति आरती में आमंत्रित कर शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तीनों खान के समेत अमिताभ बच्चन भी नजर आए और तो और रेखा भी मुकेश के घर आरती करने पहुंचीं...
विज्ञापन

2 of 5
Bollywood
बता दें कि एक बार फिर रेखा और अमिताभ को एक छत के नीचे देखा गया है। मुकेश के घर इस गणपति पूजा में कई फिल्मी सितारें पहुंंचे जिसमें सलमान, शाहरुख, आमिर और करण जौहर भी नजर आए। वहीं, बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा भी इस पूजा में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
Bollywood
देखा जाए तो यह बात अपने आप में कम नहीं है कि अमिताभ-रेखा की जिस जोड़ी ने बड़े परदे पर धमाल मचाया था और उनके प्यार के किस्से बॉलीवुड की गली-गली घूमे थे वे आज एक बार फिर आमने-सामने आए।

4 of 5
Bollywood
बता दें कि बड़ी-बड़ी हस्तियों के अलावा मुकेश के आशियाने में फिल्म बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और फातिमा साथ ही हुमा करैशी भी नजर आईं। बता दें कि बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान भांजी अलीजा संग गणेश पूजन में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bollywood
इतना ही नहीं बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने भी इस फंक्शन में दस्तक दी। साथ ही सुनील शेट्टी के बच्चे आथिया और अहान भी दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें