अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और जया की एक दूसरे पर नजर साल 1970 में पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में पड़ी थी। अमिताभ वहां मशहूर फिल्म निर्माता के. अब्बास और अन्य अभिनेताओं के एक समूह के साथ पहुंचे थे। हालांकि, अमिताभ के व्यक्तित्व ने जया का ध्यान खींचा लेकिन हकीकत में कुछ हुआ नहीं। दरअसल तब अमिताभ बच्चन अभिनेता बनने के लिए संघर्ष कर ही रहे थे जबकि जया पहले से ही एक सुपरस्टार थीं। जया को पहली नजर में ही अमिताभ से प्यार हो गया था। अमिताभ बच्चन और जया की मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म बावर्ची के सेट पर जिसमें जया भादुड़ी और राजेश खन्ना साथ काम कर रहे थे, वहां पर भी अमिताभ जया से मिलने लगातार जाते थे और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा।