फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद साधारण था अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड, गुलजार समेत बरात में पहुंचे थे केवल 5 लोग

Mon, 03 Jun 2019 10:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : amitabh bachchan, jaya bachchan
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को आइडियल कपल कहा जाता है। अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर पार्टी यह दोनों सुपरस्टार एक साथ नजर आते हैं। 3 जून को अमिताभ और जया की शादी को 46 साल हो गए हैं। ऐसे में चलिए हम आपको अमिताभ-जया की शादी के कुछ रोचक किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : file photo
ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म गुड्डी के लिए पहले जया के साथ अमिताभ बच्चन को कॉस्ट किया था। बाद में अमिताभ बच्चन को इस फिल्म से निकाल दिया गया। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि अमिताभ के लिए जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुई थी। दोनों में जान पहचान भी इसी तरह से हुई।
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media
1973 में अमिताभ बच्चन और जया साथ-साथ 'अभिमान' फिल्म में नजर आए। इसी फिल्म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। अमिताभ इस फिल्म के बाद जया के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना चाहते थे लेकिन हरिवंशराय बच्चन ने साफ कह दिया कि अगर वह जया के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो पहले उन्हें उससे शादी करनी होगी। एक बेहद सादे समारोह में 3 जून 1973 को अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंध गए।

4 of 6
amitabh bachchan wedding card - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड बेहद साधारण था जिसे हरिवंश राय बच्चन ने अपने रिश्तेदारों के पास भेजा। कार्ड में हिंदी में लिखा गया है कि 'हमारे सुपुत्र अमिताभ और श्रीमती और श्री तरण कुमार भादुड़ी की सुपुत्री जया का शुभ-विवाह रविवार 3 जून को बम्बई में संपन्न हुआ। आपके आशीर्वाद की कामना है।'
विज्ञापन

5 of 6
jaya bachchan, farida jalal - फोटो : file photo
अमिताभ की शादी की सभी रस्में बेहद सादगी से हुईं। बरात में पिता समेत केवल 5 लोग शामिल हुए थे। इनमें फिल्म इंडस्ट्री से केवल गुलजार थे। जया बच्चन की ओर से परिवार के सदस्यों के अलावा एक्टर असरानी और फरीदा जलाल ने बरात की अगवानी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media
शादी के बाद जया के परिवार ने भोपाल में रिसेप्शन दिया। जिसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल सत्यनारायण सिन्हा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह समेत बड़े नाम इस रिसेप्शन में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें