फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन संग दुर्गा पंडाल पहुंचे अमिताभ, अक्षय ने शेयर किया 'शैतान...' गाने का टीजर, पांच खबरें

Sun, 06 Oct 2019 06:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : social media
पत्नी जया संग दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे अमिताभ
अमिताभ बच्चन आज पत्नी जया बच्चन के साथ नॉर्थ बॉम्बे स्थित सर्बोजनीन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर काजोल अपने बेटे युग के साथ भी उपस्थित थीं। वहीं फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी मां दुर्गा के दर्शन करने आए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
लाल कप्तान - फोटो : Social Media
लाल कप्तान में अपने किरादर पर बोले सैफ
सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल कप्तान को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में सैफ ने एक नागा साधू का रोल प्ले किया है जो अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए निकला है। दरअसल नागा साधू 5000 सालों से सिर पर कपड़ा बांधते आ रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के कुछ सीन में सैफ अली खान को सिर पर कपड़ा बांधे दिखाया गया है। ट्रेलर में सैफ अली खान का अपीरियंस काफी दमदार है। इरॉस इंटरनेशनल और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोड्क्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने शेयर किया बाला की टीजर
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर 'हाउसफुल 4' के गाने 'शैतान का साला' की एक झलक शेयर की है। साथी ही ये भी बताया है कि ये गाना कल रिलीज होगा। अक्षय ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'शैतान का साला और रावण ने है पाला, क्या आप उससे मिलने के लिए तैयार है?''बता दें हाउसफुल 4 (Housefull 4)' एक कॉमेडी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'एक चुम्मा' सॉन्ग रिलीज हुआ था, जो खूब पसंद किया गया।
 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
'बिजनेस ऑफ फैशन' 500 की लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय दीपिका
बिजनेस ऑफ फैशन के टॉप 500 की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में शामिल एक मात्र भारतीय दीपिका पादुकोण हैं। वेबसाइट ने दीपिका के लिए लिखा- दीपिका पादुकोण एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस और निर्माता हैं। यही नहीं वह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी हैं। दीपिका भारत की सबसे मशहूर शख़्सियतों में से एक हैं। बता दें यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हर साल 'बिजनेस ऑफ फैशन' 500 की लिस्ट (BoF 500 list) जारी करता है, जिसमें दुनिया भर के फैशनिस्टाज का जिक्र होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar
नेहा कक्कड़ का डांस वीडियो वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गाने के अलावा टिकटॉक वीडियो (Tiktok Video) के लिए बहुत मशहूर है। हाल ही में नेहा कक्कड़ का नया गाना 'वाह वई वाह' रिलीज हुआ है। अब इसी गाने पर नेहा कक्कड़ और सुक्खी म्यूजिकल डॉक्टर्स का डांस वीडियो भी जबरदस्त तरीके से धूम मचा रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें