अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के प्रशंसक लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। देशभर में उनके लिए की जारी प्रार्थना को देखकर बिग बी भावुक हो गए। हाल ही में अपने ब्लॉग में एक कविता के जरिए अमिताभ बच्चन ने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है।
अमिताभ ने लिखा-
'प्रार्थनाओं, सदभावनाओं की मूसलाधार बारिश ने
स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है,
बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने,
मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जो तुमने,
प्रज्जवलित कर दिया है
व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाऊंगा,
बस शीश झुका के नतमस्तक हूं मैं।'