फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा गया पोलैंड में एक चौराहे का नाम, भावुक हुए अमिताभ और अभिषेक

Mon, 26 Oct 2020 03:24 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पोलैंड में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर चौराहा - फोटो : instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी एक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। पोलैंड के व्रोकलॉ शहर में एक चौराहे का नाम हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा गया है। अमिताभ को जब यह पता चला तो वह भावुक हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने पोलैंड के उसी चौराहे की एक तस्वीर पोस्ट की और रामचरित मानस की एक चौपाई लिखी। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयं राखि कोसलपुर राजा।' रामचरितमानस, सुंदर कांड। भावार्थ, अयोध्यापुरी के राजा श्री रघुनाथजी को हृदय में रखे हुए नगर में प्रवेश करके सब काम कीजिए। व्रोकलॉ, पोलैंड के सिटी काउंसिल ने एक चौराहे का नाम मेरे पिता के नाम पर रखने का फैसला लिया है।'
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram/abhishekbachchan
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को अभिषेक बच्चन ने रीट्वीट किया और नमस्कार की मुद्रा वाला इमोजी पोस्ट किया। इससे पहले भी पोलैंड में हरिवंश राय बच्चन के लिए एक प्रार्थना रखी गई थी। प्रार्थना सभा के इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले साल दिसंबर में हुआ था।
 
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘यूरोप के सबसे पुराने चर्चों में से एक पोलैंड में बाबूजी के लिए प्रार्थना हुई। दिल छूने और भावुक करने वाला लम्हा है। उनकी आत्मा को जरूर शांति मिलेगी। इस सम्मान के लिए शुक्रिया।' जब पोलैंड में यह कार्यक्रम किया गया उस वक्त अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म चेहरे की शूटिंग वहां कर रहे थे।‘
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
फिलहाल अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो 12 -12 घंटे शो की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास नागराज मंजुले की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड', धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' और रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें