अमिताभ और आमिर की फिल्म रिश्ता, जो रिलीज ही नहीं हुई
- फोटो : ट्विटर
यानी आमिर और अमिताभ आज से करीबन 22 साल पहले एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे लेकिन इंटरनेट पर आप ढूढते हैं तो ऐसी कोई फिल्म आपके हाथ नहीं लगती। लगेगी भी कैसे, फिल्म आज तक रिलीज ही नहीं हुई, यानी बनी ही नहीं। दरअसल निर्देशक इंद्र कुमार ने एक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की और इस फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर भी फाइनल कर लिए। ये एक्टर थे अमिताभ बच्चन, आमिर खान और माधुरी दीक्षित।