फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे अमिताभ बच्चन, साथ में नजर आए हेमा मालिनी और ऋतिक

Mon, 29 Apr 2019 05:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bachchan Family - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर दिखाई दे रहा है। सभी सितारे लोकतंत्र के इस पर्व पर अपना मताधिकार कर लोगों से वोट डालने की अपील करते नजर आए। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचीं।
विज्ञापन

2 of 6
Bachchan Family - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन तस्वीरों में आप बच्चन परिवार को कार से निकलते हुए देख सकते हैं। इस मौके पर बच्चन परिवार वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है। पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इस दौरान बच्चन परिवार सुरक्षा कर्मियों के बीच गुजरते हुए पोलिंग बूथ के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
Hrithik Roshan with family - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस मौके पर सभी कैजुअल लुक में नजर आए। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि अभिषेक ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन में नजर आए। बच्चन परिवार के अलावा ऋतिक रोशन का पूरा परिवार भी वोट डालने पहुंचा। ऋतिक के साथ उनके पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन भी नजर आईं। 

4 of 6
shilpa shetty with mother - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा के साथ वोट डालने पहुंची थीं। वोट डालने के बाद शिल्पा ने अपनी मां के साथ कैमरे में स्याही वाली उंगली भी दिखाई। बच्चन और रोशन परिवार के अलावा सुनील शेट्टी भी अपने परिवार के साथ मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
suniel shetty with family - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुनील शेट्टी के साथ उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी, बेटा अहान और मां भी पहुंची थीं। वोट डालने के बाद सुनील शेट्टी कैमरे में स्याही वाली उंगली दिखाते नजर आए। आपको बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और अहान जल्द ही डेब्यू करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hema, Isha and Kangana - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन सबके अलावा कंगना रनौत, ईशा देओल और हेमा मालिनी भी वोट करने पहुंचीं। कंगना रनौत नीले रंग की साड़ी में नजर आईं तो वहीं हेमा मालिनी बेटी ईशा के साथ स्पॉट हुईं। आपको बता दें, ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें