फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद के स्टोर लॉन्च पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने लूट ली महफिल, बिग बी संग पूरा परिवार था मौजूद

Sun, 02 Sep 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shweta store launch
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा अपनी भाभी ऐश्वर्या की तरह ही काफी स्टाइलिश हैं। इस बात का सबूत श्वेता कई बार अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी में शिरकत करके कई बार दे चुकी हैं। हाल ही में श्वेता ने अपनी बेटी नव्या नवेली और फैशन डिजाइनर दोस्त मोनिशा जयसिंह के साथ मिलकर मुंबई में स्टोर लॉन्च किया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। इसके साथ ही बॉलीवुड से जुड़ी कई और हस्तियों ने भी इस मौके पर स्पॉट की गईं।
विज्ञापन

2 of 5
shweta store launch
श्वेता बच्चन नंदा ने स्टोर को मुंबई में पाली हिल स्थित जगह पर खोला है। इस मौके पर पूरा बच्चन पर परिवार पहुंचा। स्टोर लॉन्च की तस्वीरों को अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस मौके पर अमिताभ बच्चन , जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या पहुंचे थे। इस मौके पर श्वेता अपनी बेटी नव्या नवेली और पूरे परिवार के साथ पोज देती हुई नजर आईं।
 



 
विज्ञापन

3 of 5
shweta store launch
बच्चन परिवार के अलावा इस मौके पर बॉलीवुड के अलावा उद्योग जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की। स्टोर लॉन्च के मौके पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, आहना पांडे, शनाया कपूर, टीना अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी भी पहुंचे।

4 of 5
shweta store launch
स्टोर लॉन्च पर श्वेता बच्चन डेनिम जींस के साथ कोट, सफेद टी-शर्ट पहने हुई थीं तो वहीं ऐश्वर्या वनपीस में नजर आईं। वहीं कुछ तस्वीरों में अमिताभ बच्चन के हाथ में कुछ पैकेट्स नजर आए। जिसे देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि उन्होंने बेटी के स्टोर लॉन्च पर जमकर शॉपिंग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shweta store launch
काम की बात करें तो ऐश्वर्या हाल ही में 'फन्ने खां' फिल्म में नजर आई थीं। वहीं अभिषेक बच्चन जल्द ही मनमर्जिया फिल्म में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक 2 साल बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में दोबारा एंट्री ले रहे हैं। अमिताभ बच्चन की बात करें तो इस वक्त 'ब्रह्मास्त्र' और 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें